पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Halsi News Teachers Of Bihar Did Not Celebrate Holi Badua Government Teachers Association

बिहार के शिक्षकों ने नहीं मनाई होली बदुआ सरकार को लगेगी : शिक्षक संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय समीप बीआरसी परिसर में हड़ताल के 25वें दिन गुरुवार को भी शिक्षकों का धरना जारी रहा। सरकार के दमनकारी व शोषणकारी नीति के विरोध में बीआरसी परिसर हलसी में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाये। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड कार्यालय सचिव मिंटू कुमार व उपाध्यक्ष मदन कुमार ने कहा कि संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आज सूबे बिहार के 534 प्रखंड मुख्यालय पर निकम्मी, शोषणकारी, दमनकारी व गबनकारी सरकार के नीति के विरोध में लाखों शिक्षक हड़ताल के 25वें दिन भी बीआरसी में धरने पर डटे हुए हैं। बिहार के लाखों शिक्षक व शिक्षक परिवारों ने होली नहीं मनाया है। जिसकी बदुआ सरकार को निश्चित रूप से लगेगी। शिक्षक अभय कुमार व शिक्षिका सत्यभामा ने अपने स्वरचित गीत के माध्यम से शिक्षकों में जोश व उमंग भरा तथा बिहार सरकार को जमकर कोसा। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता हड़ताली अध्यक्ष रामाशीष राम ने किया जबकि संचालन वरीय उपाध्यक्ष निरंजन कुमार ने किया।

वहीं धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा व शिक्षक नेता पवन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की गलत नीति की वजह से शिक्षकों ने अब लड़ने का मन बना लिया है।

धरने के दौरान उपस्थित नियोजित शिक्षक व शिक्षकाएं।
खबरें और भी हैं...