जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी, देश नहीं बढ़ेगा
लखीसराय| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार महिला समाज की अध्यक्ष शहनाज एवं सचिव रिंकू कुमारी ने महिलाओं को बधाई दी है। महिला समाज की जिला सचिव रिंकू कुमारी ने कहा कि यह दिवस महिलाओं की गौरवशाली संघर्षों की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि 1908 में न्यूयॉर्क की 15 हजार से अधिक महिलाओं ने समान वेतन और मताधिकार की मांग को ले वर्षों संघर्ष किया, फिर रूस की महिलाएं मैदान में उतरी। दुनिया के कई देशों की महिलाएं पुरुष वादी दमन और गैरबराबरी के खिलाफ संघर्षरत रहीं हैं। आज भी वह भेद-भाव की शिकार हैं। शाहीन बाग का जिक्र करते हुए महिला नेत्री ने कहा कि हमारे देश में इन संघर्ष करने वाली महिलाओं के लिए अपमान जनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले भी महिलाओं के प्रति झूठी तारीफ के पूल बांध रहे हैं, जो हास्यास्पद है।