- Hindi News
- National
- Lakhisarai News The Effect Of Rain On The Pulses Crop Farmers Disappointed
दलहन की फसल पर बारिश का पड़ा असर, किसान मायूस
प्रखंड में बीते दो-दिनों से हो रही बारिश ने गेंहू समेत दलहन फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं बदली के कारण फसलो में कीट नगने की भी आशंका बढ़ गई है। इस साल किसानों को अच्छी फसल होने की जगी उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिर गया। जिससे किसान काफी मायूस हैं। बड़हिया टाल क्षेत्र के1064 हेक्टेयर भूमि में चना, मसूर, मटर, खेसारी, राई, गेंहू की उपज होती है। बैमौसम हुई बारिश से किसानों की हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई है। बारिश से खेतों में गिरी पड़ी फसलों को देखकर किसान बेहाल हैं।
पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश हो रही है। दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से खेतों में पककर खड़ी फसल गिर गया है। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसी तरह बारिश हुई, और धूप नहीं निकली तो पैदावार पर काफीप्रभाव पड़ेगा और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा । खास कर जो फसल पककर तैयार हो गया है तथा कटाई शुरू हो गई है, जल्द पकने वाली फसल, जिन फसलों की कटाई हो गई है एवं अभी खेत में ही रखा है उन्हें बारिश से नुकसान होना तय माना जा रहा है। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कटाई करने आये दूसरे इलाके से मजदूरों को भी काफी परेशानी हो रही है।
बारिश के कारण कई क्षेत्रों में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति रही ठप, परेशान रहे लोग
लखीसराय | जिले में दो दिनों से जारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति सेवा प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही तो कहीं आती और जाती रही। बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की समस्या बनी रही। लखीसराय शहर के अलावा बड़हिया, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ा चौक, पीरीबाजार क्षेत्र में 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। मेदनीचौकी के कई क्षेत्रों में 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।
दलहन फसल को हो रहा है नुकसान
बेमौसम बारिश से दलहन फसल को भारी नुकसान हुआ है और किसान उसकी पैदावार को लेकर चिंतित हो रहे हैं। शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश थी लेकिन शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह में मूसलाधार बारिश हुई। शनिवार दोपहर 3 बजे तक मौसम का मिजाज बदला रहा और झमाझम बारिश होती रही। बारिश से शहर से लेकर गांव तक लोग अपने घरों में कैद रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश से अधिकांश दुकानें बंद रही। दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में लहलहा रहे गेहूं की फसल के अलावा दलहन फसल को काफी नुकसान हुआ है। बारिश और हवा से रबी का लहलहा रही फसल खेतों में गिर गया है। खेतों में गिरे रबी फसल देख किसान मायूस हैं। रबी का फसल की बर्बादी देख किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। किसानों की रबी का फसल भी बर्बाद हो गया है। किसानों की पूंजी बारिश में दफन हो गया है। किसान बर्बाद हुए फसल की भरपाई कैसे करेंगे इसकी चिता में डूबे हैं। बड़हिया प्रखंड के किसान राजीव कुमार ने बताया कि बारिश से किसानों की कमर टूट गई है। गेहूं के अलावा, दलहन फसल बर्बाद हो गया है।