पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News The Inmates Will Meet Only After Applying A Mask On The Visitors

बंदियों के मुलाकातियों पर नकेल मास्क लगाने के बाद ही होगी मुलाकात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार के सभी जेलों में मुलाकाती पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है। ऐसा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आदेश जारी किया गया है। जेल आईजी के निर्देश के आलोक में लखीसराय जिले में भी इसका अनुपालन काफी जोर-शोर से किया गया है। जेल उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जेल आईजी के निर्देशानुसार मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों की संख्या पर भी पाबंदी लगाई जाएगी। इसके अलावा मुलाकातियों का चेहरा मास्क या अन्य कपड़ा से ढ़का रहने के बाद ही मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले किसी भी प्रकार के सामग्री को देने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हरेक दिन फिनाइल और डिटॉल से वार्डो की सफाई कराई जा रही है। वहीं जेल के अंदर के बंदियों को इसके लिए जागरूक भी किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में आने वाले बंदियों के लिए तीन नया आमद वार्ड बनाया गया है। इन आमद वार्ड में ही बंदियों को तीन दिन तक सेपरेट रखा जाएगा। जेल में आने के बाद उसके स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। इसके बाद उसकी स्थिति सामान्य रहने पर अन्य बंदियों के साथ ही दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए बैनर भी बनवाया गया है।

खबरें और भी हैं...