पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Halsi News The Struggle Of Employed Teachers Will Continue Till The Demands Are Met

मांगें पूरा होने तक नियोजित शिक्षकों का संघर्ष रहेगा जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय समीप बीआरसी कार्यालय में शनिवार को 27वें दिन भी बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई हलसी के बैनर तले शिक्षकों का धरना जारी रहा ।धरना को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि बिहार सरकार भीतर ही भीतर शिक्षकों के आंदोलन से डर गई है।

बिहार सरकार का शिक्षकों तथा शिक्षा से कोई वास्ता नहीं रह गया है अगर बिहार सरकार वाकई गंभीर है तो शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर गतिरोध समाप्त कराना चाहिए। वहीं प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा एवं प्रखंड उपाध्यक्ष निरंजन कुमार ने कहा कि तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद शिक्षक अपनी मांगों का पूरा होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे ।सरकार राज्य की जनता व बेरोजगार युवाओं के साथ शोषणकारी नीति अपना रही है। शिक्षकों के मृत प्राय पदों को अविलंब सृजित कर बेरोजगारी दूर करने का प्रयास करना चाहिए तथा राज हित में अविलंब हड़ताल समाप्त करने के लिए राज्य सरकार को पहल करनी चाहिए। धरना कार्यक्रम में मोहम्मद कैशर, प्रमोद कुमार, ब्रह्मदेव रविदास, सुधीर कुमार, विनय कुमार, सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाशीष राम ने किया।

शिक्षकों को संबोधित करते शिक्षक नेता।
खबरें और भी हैं...