- Hindi News
- National
- Lakhisarai News There Is No Discussion About Travel If Not Employment Not Government
रोजगार नहीं तो सरकार नहीं यात्रा पर की चर्चा
लखीसराय | जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर प्रमंडलीय पदाधिकारी की टीम लखीसराय में बैठक लखीसराय नया बाजार धर्मशाला में हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजय कुमार व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया। बैठक में विधानसभा चुनाव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के रोजगार नहीं तो सरकार नहीं यात्रा पर चर्चा हुई। बैठक में टीम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजेश रंजन पप्पू ,जाप नेता अवधेश कुमार लालु,अतिपिछङा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विमल महतो एवं प्रदेश सचिव मदन तांती , विनय कुमार, दिवेश, रविकर आदि मौजूद थे।