बेहतर काम करने वाले पदाधिकारी होंगे सम्मानित
एसपी सुशील कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिले के पुलिस पदाधिकारियों की मासिक क्राइम मीटिंग संपन्न हुई। बैठक में एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरतने और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा एसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को होली के पूर्व यह सुनिश्चित कर लेने को कहा है कि उनके थाना क्षेत्र में किसी भी तरीके से शराब की बिक्री नहीं हो। इसके लिए एसपी ने शराब बिक्री के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिाकारियों को कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और वारंटों का तामिला कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रोपर्टी डीलर अरूण सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी करने एवं शूटरों की पहचान कर उसे पकड़ने का भी निर्देश दिया। बैठक एएसपी ऑपरेशन अमृतेश कुमार, एसडीपीओ रंजन कुमार के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर और सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।
निर्णय
क्राईम मीटिंग करते एसपी सुशील कुमार