ज्योतिष शास्त्री के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
लखीसराय के धर्मगुरु मूर्धन्य विद्वान एवं ज्योतिष शास्त्र के स्थापित ज्ञाता आचार्य पंडित विद्या भूषण पांडेय के निधन पर रविवार को शहर के नवयुवक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीताराम सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रबुद्ध लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम में डॉ. रामानुज, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, रासपति पांडेय, वार्ड पार्षद गौतम कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव संजीव कुमार, रामसेवक चौधरी, उपाध्यक्ष अरविंद भारती, सिद्धेश्वर सिंह, अधिवक्ता रमेश त्रिपाठी, भाई कमलनयन पांडेय, प्रभाशंकर, सुकांत पांडेय, आयुष पांडेय, सुमित ड्रोलिया, रामलखन वर्मा, प्रेमचंद आदि मौजूद थे। सभा में पंडित विद्याभूषण पांडेय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा की गई। बताया गया कि वे जिले के हिंदू धर्म शास्त्र का गिने चुने विद्वान पंडितों में एक थे। विद्याभूषण पांडेय विद्वान पंडित एवं स्वत्रंतता सेनानी पंडित कामेश्वर पांडे के शिष्य एवं भतीजे थे, बाद में विद्याभूषण जी अपनी योग्यता से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल हुए। लखीसराय जिले के साबिकपुर ग्राम में जन्म लेने के बाद लखीसराय को उन्होंने अपना कर्मभूमि बनाया।
पंडित विद्याभूषण पांडेय के निधन पर आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में प्रबुद्धजन।