सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल
रामगढ़ चौक| प्रखंड अंतर्गत लखीसराय-शेखपुरा पथ पर चौराहा चौक 6 नंबर पुल के निकट एक बाइक सवार ने एक वृद्ध व्यक्ति को धक्का मार दिया जिससे बाइक चालक और वृद्ध दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में कराया गया। बरतारा ग्राम निवासी महेश्वर मांझी का पुत्र सूरज कुमार मोटरसाइकिल से रामगढ़ चौक से अपना घर बरतारा जा रहा था कि अचानक लखीसराय- शेखपुरा पथ पर 6 नंबर पुलिया के निकट खड़गबारा ग्राम निवासी स्वर्गीय सनीचर यादव 60 वर्षीय पुत्र कापो यादव दूध लेकर बाजार बेचने जा रहे थे।