पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Uncontrolled Pickup Collided With Lightning Pole Big Accident Averted

अनियंत्रित पिकअप ने बिजली पोल में मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़हिया के एनएच 80 पर प्रतापपुर पावर ग्रिड के समीप की घटना

बड़हिया थानाक्षेत्र क्षेत्र के एनएच 80 पर प्रतापपुर पावर ग्रिड के पास शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। तेज रफ्तार आ रही पिकअप पावर ग्रिड के पास अनियंत्रित होकर एक बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बिजली को पोल एक ओर
झूक गया।

लखीसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप बीआर 01जी जे2053 ने सड़क किनारे स्थित बिजली पोल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बिजली पोल तथा पिकअप गाड़ी दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा के बाद मौके पर से चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बिजली का तार गिर गया। जिससे घंटों तक सड़क पर जाम लगा रहा। महज संयोग ही था कि बिजली के तार गिरने के वक्त उस समय बिजली कटी हुई थी नहीं तो बड़ी हादसा हो सकता था। सड़क जाम से सड़क पर बड़ी छोटो वाहनों की लंबी कतार लग गयी। किसी तरह से बिजली विभाग के कर्मी के द्वारा सड़क पर से बिजली का तार को हटाने के बाद सड़क पर आवागमन चालू हुआ।

क्षतिग्रस्त पिकअप और पोल।
खबरें और भी हैं...