पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh Chauk News Young Man Dragged Out Of Home In Ground Dispute And Beaten In Bahiyar Dies During Treatment

जमीनी विवाद में युवक को घर से खींच कर बहियार में पीटा, इलाज के दौरान मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के बरहरा ग्राम में सोमवार को होलिका दहन की रात पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर बड़हरा ग्राम निवासी किशोरी पंडित के 24 वर्षीय पुत्र गणपत पंडित को घर से खींच कर बहियार में ले जाकर बुरी तरह मारपीट किया। शरीर के नाजुक अंगों पर वार किए जाने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए जमुई स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया था। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

परिजनों द्वारा इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। बुधवार गणपति का शव गांव लाया गया। शव के आने पर गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक के पिता किशोरी पंडित ने बताया कि बड़हरा गांव के ललन साव, लक्ष्मी साव, सरवन राम, रामानुज कुमार पिता कमल देव पंडित एवं नंदलाल पंडित के दो बेटे एवं अन्य लोगों के द्वारा पुत्र को घर से खींच कर वहियार ले जाकर मारपीट किया गया। मृतक की माता सोना देवी ने मामला दर्ज करने के लिए हलसी थाना में आवेदन दिया है। हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि अनुसंधान जारी है, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़हरा ग्राम में जमीनी विवाद में मारपीट में मौत पर रोते बिलखते परिजन।
खबरें और भी हैं...