बस की छत से गिरा युवकइलाज के दौरान हुई मौत
शनिवार को बरबीघा से मुंगेर जा रही सतपाल बस की छत से सदर प्रखंड लखीसराय के समीप गिरकर बुरी तरह हुए जख्मी हुए मजदूर धनौरी निवासी लक्ष्मण कुमार मंडल की मौत शनिवार की देर रात बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हो गई है। मृतक अत्यंत गरीब परिवार का था एवं एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। सदर पुलिस थाना के नजरअंदाजी के कारण मृतक के परिजनों के द्वारा इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया जिसके कारण मृतक को सड़क दुर्घटना का मुआवजा से वंचित होना पड़ेगा। मृतक के परिजनों ने सदर थाना लखीसराय से कई बार इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई लेकिन सदर थाना ने बताया कि जख्मी को बाहर ले जाने के पहले ही सदर थाना में इसकी सूचना देते उसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाता। परिजनों ने इस उहापोह की स्थिति के वजह से पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटना लाभ लेने से वंचित हो गए। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी निवासी एवं मृतक के पिता शिव शंकर मंडल ने बताया कि बुरी तरह हुए जख्मी पुत्र को लखीसराय थाना को बिना सूचना दिए बेगूसराय इलाज के लिए ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसा