104 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक का निधन
प्रखंड क्षेत्र के घोषई रामनगर केलावारी निवासी वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक सह महर्षि मेंहीं के परम शिष्य चुनचुन मंडल का निधन गुरुवार की रात्रि हो गया। वे 104 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। निधन की खबर सुनते ही घोषई सहित पूरे चौसा प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी। जदयू नेता डॉ. अंबिका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चुनचुन बाबू अपने कार्यकाल में 38 वर्ष तक चौसा के मध्य विद्यालय बसेठा में सेवा की। उनके निधन पर विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, उपप्रमुख शशि दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद, चंदेश्वरी साह, कुन्दन कुमार उर्फ बंटी, पप्पू शर्मा, गोपाल यादव, दिलीप मंडल, गोपाल दास, अजय खुशब, वकील राम, दिलीप मंडल, श्रवण कुमार सुमन, भूदेव मंडल, ज्योतिष मंडल, अजय कुमार व अनिल यादव ने शोक व्यक्त किया।