- Hindi News
- National
- Chausa News 15 Lakh And For The Interest Of The Weapon The Army Took The Children Hostage With The Women
~15 लाख और ब्याज के लिए हथियार के बल पर फौजी ने महिला संग बच्चों को बनाया बंधक
चौसा थाने से महज सौ गज की दूरी पर हुई घटना
केस दर्ज कर छानबीन कर रही है पुलिस
बच्चों के साथ घर में सो रही महिला को लगभग दस घंटे तक बंधक बनाकर रखने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का कारण रुपए के लेन-देन से जुड़ा हुआ बताई जा रही है। इसमें एक फौजी का नाम सामने आ रहा है। घटना बुधवार देर रात चौसा थाना से महज सौ गज की दूरी पर चौसा पूर्वी पंचायत के वार्ड चार में हुई। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बंधक बनाई गई महिला व बच्चों को मुक्त कराया।
बताया गया कि चौसा पूर्वी पंचायत के वार्ड चार निवासी मृत्युंजय उर्फ सिंटू पांडेय लगभग पांच दिनों से निजी कार्य से बाहर गए थे। 11 मार्च की देर रात सिंटू पांडेय की प|ी सुनीता देवी अपनी दोनों बेटी के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे लाइसेंसी हथियार के साथ लगभग आधा दर्जन लोग वहां आ धमके और बिना कारण बताए ही बच्चों के साथ घर में सो रही सिंटू की प|ी और बच्चों के घर में अपना ताला लगाकर फरार हो गए। घर-दरवाजे पर किराना दुकान में सो रही सिंटू की मां को सुबह में घटना की जानकारी हुई। घर में बच्चों के साथ महिला को बंधक बनाए जाने की घटना इलाके में फैल गई। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक के ने कहा कि जमादार हबीबुला अंसारी के नेतृत्व में घर दरवाजे पर लगाए गए ताले को तोड़कर बंधकों को मुक्त कराया गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस केस दर्ज कर पड़ताल कर रही है।
व्यवसाय के लिए 15 लाख लिया था कर्ज
बताया जा रहा है कि सिंटू पांडेय ने व्यवसाय करने के लिए ब्याज पर 15 लाख रुपए लिए थे। रुपए नहीं चुकाने पर सिंटू की प|ी व बच्चे को बंधक बनाया गया। सिंटू की मां ने बताया कि लगभग दो साल पूर्व अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा निवासी फौजी विनोद सिंह से ब्याज पर 15 लाख रुपए कर्ज लिया
गया था।
ब्याज के एवज में सिंटू 45 हजार रुपए प्रति माह की दर से फौजी को लगभग 13 लाख रुपए दे भी चुका है। शेष बचे मूल 15 लाख रुपए और दो माह का ब्याज नहीं देने पर फौजी ने लाइसेंसी हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में आरोपी बनाए गए फौजी ने कोई बयान नहीं दिया है।