दो तस्करों के घर से छापेमारी में 20 लीटर शराब बरामद
भतनी ओपी की पुलिस ने होली पर्व को लेकर शराबी और शराब तस्कर के विरुद्ध चिह्नित जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान ओपी अध्यक्ष परशुराम दास और जमादार अनिल भरती ने पुलिस फोर्स के साथ सिकियाहा गांव के वार्ड सात में दो तस्करों के घर पर छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद किया। जबकि पुलिस को देख तस्कर चकमा देकर फरार हो गए। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवई की जा रही है। बताया गया कि टेंगरहा सीकियाहा पंचायत के वार्ड 7 निवासी सांझा देवी और विद्यानंद सरदार द्वारा शराब की तस्करी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी आलोक में छापेमारी कर सांझा देवी के घर से प्लास्टिक के गैलन में रखे 10 लीटर और विद्यानंद सरदार के घर से प्लास्टिक के गैलन में रखे 10 लीटर देशी शराब को जब्त किया गया। ओपी अध्यक्ष श्री दास ने बताया कि दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।