पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

20 से होगा सिंथेटिक पैराथाइरॉइट का छिड़काव : वरुण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड में 20 मार्च से शुरू हो रहे कालाजार उन्मूलन के लिए कुमारखंड व मुरलीगंज प्रखंड में दवा छिड़काव करने से पूर्व कुमारखंड सीएचसी के सभागार में गुरुवार को सभी 96 दवा छिड़काव कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि कालाजार जैसी जानलेवा और भयानक बीमारी से महफूज रहने के लिए प्रखंड के सभी 21 पंचायतों और मुरलीगंज प्रखंड के 11 पंचायत में छिड़काव कर्मी के द्वारा एसपी (सिंथेटिक पैराथाइरॉइट) का छिड़काव 20 मार्च से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक के द्वारा छिड़काव कर्मियों को दवा के छिड़काव करने के तरीके की जानकारी दी गई। ताकि बेहतर तरीके से दवा का छिड़काव किया जा सके। ताकि किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके।

छिड़काव कर्मियों को वीबीडीएस अजीत सिन्हा, रोहित ठाकुर और बीसी सिंपी कुमारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर बीएचएम बृजेश कुमार, बीसीएम शमशाद आलम और प्रेमशंकर सहित सभी अन्य दवा छिड़काव कर्मी भी मौजूद थे।

कुमारखंड सीएचसी में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद छिड़कावकर्मी और प्रशिक्षक।
खबरें और भी हैं...