पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेकिंग में 19 वाहनों से वसूला 3800 रुपए जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुमारखंड | श्रीनगर थाना और बेलारी ओपी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट व कागजात वाले दोपहिया वाहन चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की। देर शाम को श्रीनगर थाना अध्यक्ष रवीश रंजन के नेतृत्व में जमादार कपिलदेव प्रसाद, हवलदार सहिंदर पासवान, पुलिस कांस्टेबल सुबोध कुमार, बलेंद्र कुमार, चौकीदार अशोक पासवान के साथ इमली गाछी चौक पुरैनी में रामनगर से परमानंदपुर जाने वाली सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालकों के वाहनों का कागजात ड्राइवरी लाइसेंस हेलमेट आदि की जांच की गई। जांच के दौरान 9 दोपहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट यात्रा करने पर 1800 रुपए जुर्माना के रूप में राशि की वसूल की गई। इसी तरह बेलारी ओपी अध्यक्ष रणवीर रावत के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवानों ने बेलारी चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट और कागजात के यात्रा करने वाले 10 दो पहिया वाहन चालकों से 2000 रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किया।
खबरें और भी हैं...