पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Udakishunganj News 39the Goal Of Gayatri Yagya Is To Establish Peace In Society For Human Welfare39

‘मानव कल्याण के लिए समाज में शांति स्थापित करना गायत्री यज्ञ का लक्ष्य’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदाकिशुनगंज के एसबीजेएस उच्च विद्यालय परिसर में शांतिकुंज हरिद्वार व अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन शुक्रवार को हवन- पूजन किया गया। इसके उपरांत शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्य सुनील कुमार ने अपने कथा में लोगों को कहा कि गायत्री मंत्रोच्चार से मनुष्य का कल्याण होता है। गायत्री यज्ञ से आस-पास के माहौल में बदलाव आता है। समाज में शांति स्थापित करना व मानव कल्याणार्थ गायत्री यज्ञ का मुख्य लक्ष्य है। गायत्री यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गायत्री हमें सदबुद्धि देती है।

वहीं यज्ञ हमें सत्यकर्म करने की सीख देता है। समाज एवं देश को बदलने के लिए स्वयं से सुधार की शुरुआत करनी होगी। हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा। इस दौरान अपना करो सुधार, तभी मिटेगा भ्रष्टाचार का मूल मंत्र बताया गया। समाज के कोढ़ के रूप में दहेज प्रथा, नशा एवं मृत्युभोज का उन्मूलन के लिए भी लोगों को आगे आने की अपील की गई। मौके पर यज्ञ का यजमान डीसीएलआर ललित कुमार सिंह ने शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान की शुरुआत किए जाने की बात कही। आयोजन स्थल पर अखिल गायत्री परिवार के स्वयंसेवक द्वारा स्वच्छता, पौधरोपण को बढ़ावा देने और बलि प्रथा, दहेज कुप्रथा, नशा उन्मूलन आदि पर रोक लगाने का संदेश देने के लिए जगह-जगह बैनर व होर्डिंग भी लगाई गई है। जो कि लोगों का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष टीपू मिश्रा, वर्ण कुमार मिश्रा, संयोजक दुर्गानंद दास, सह संयोजक अनु देवी सहित सैकड़ों गायत्री परिवार के स्वयंसेवक आयोजन को सफल बनाने में तत्पर थे।

गायत्री यज्ञ में पुस्तक मेले का भी किया गया है आयोजन

एसबीजेएस उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित गायत्री महायज्ञ के दौरान यज्ञ के यजमान डीसीएलआर ललित कुमार सिंह की ओर से पुस्तक मेला का आयोजन किया है। मेले में पुस्तकों के कई स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें विभिन्न प्रकाशनों के पुस्तक मौजूद हैं और काफी संख्या में लोग पुस्तकों की खरीदारी भी कर रहे हैं। पुस्तक स्टॉल की देखभाल डीसीएलआर खुद एवं उनकी प|ी और बच्चे कर रहे हैं। इन स्टॉलों में सभी प्रकार के धार्मिक पुस्तकें गीता, रामायण, कुरान, बाइबल, महाभारत, गायत्री यज्ञ से जुड़ी पुस्तकें भी उपलब्ध है।

शनिवार को प्रवचन सुनने दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे गायत्री परिवार के लोग।

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन हवन-पूजन किया गया

प्रवचन देते शांति कुंज हरिद्वार के आचार्य।
खबरें और भी हैं...