पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक से मारपीट कर चलाई गोली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौसा। ससुराल आए युवक से मारपीट कर जान मारने की नीयत से गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजोरा का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित युवक ने चौसा थाने में अरजपुर पूर्वी पंचायत के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। बताया गया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजोरा निवासी अजय कुमार राय 10 मार्च को अपने ससुराल अरजपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अरजपुर चौक के पास घात लगाए लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराधी बिना कारण बताए हथियार के बट से मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना का विरोध करने पर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उक्त लोगों ने युवक को जान मारने की नीयत से गोली भी चलाई। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने कहा कि केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
खबरें और भी हैं...