हवाई फायरिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार
चौसा | पुलिस ने छापेमारी कर हवाई फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी चिरौरी गोठ बस्ती का रहने निवासी रमेश पर्वे बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि लगभग दस दिन पूर्व चिरौरी पंचायत की एक महिला को जान मारने की नीयत से हवाई फायरिंग करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया गया था। मामले को लेकर पीड़िता ने गांव के ही रमेश पर्वे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।