सिंहेश्वर मेले से शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल
जिले के सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित महाशिवरात्रि मेले से पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेला थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति शराब पीकर शोभा सम्राट थियेटर के पास घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ब्रेथेनलाइजर से जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे जांच के लिए सीएचसी सिंहेश्वर भेजा गया। वहां भी चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गिरफ्तार शराबी मधुबनी जिले के मधेपुर का रहने वाला है। उसका नाम हर्षनाथ मिश्रा बताया
जा रहा है।