- Hindi News
- National
- Kumarkhand News Baldev Paswan Becomes President Of Parmanandpur Ward Secretary39s Union Decision Taken Unanimously
परमानंदपुर वार्ड सचिव संघ के अध्यक्ष बने बलदेव पासवान, सर्वसम्मति से लिया निर्णय
कुमारखंड | प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को सात निश्चय योजना क्रियान्वयन समिति के वार्ड सचिव संघ की बैठक शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी वार्ड सचिव को अनुरक्षक के पद पर समायोजित करे। इसके अलावा वार्ड सचिव को राज्य कर्मी का दर्जा देते हुए स्थायीकरण के साथ ही सम्मानजनक मानदेय देने की व्यवस्था हो। बैठक का संचालन करते हुए अनमोल पासवान ने वार्ड सचिव संघ के पंचायत अध्यक्ष के रूप में बलदेव पासवान, सचिव के रूप में सिकेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष के रूप में शंकर कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे बैठक में मौजूद सभी वार्ड सचिव ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। मौके पर विष्णुदेव शर्मा, धर्मेंद्र चौपाल, शैलेंद्र साह, रामदेव साह, उमेश साह, अमरेंद्र साह व रंजना देवी भी मौजूद थीं।