- Hindi News
- National
- Singheswar News Ban On Display Of Theater Circus Painting At Sinhasevara Fair
सिंहेश्वर मेले में थियेटर, सर्कस चित्रहार के प्रदर्शन पर लगी रोक
कोरोना वायरस का असर सिंहेश्वर में चल रहे महाशिवरात्रि मेले पर भी पड़ने लगा। शनिवार को यहां भी भीड़ काफी कम रही। हालांकि बारिश के करण भी शनिवार को काफी कम लोग मेला घूमने अाए। दूसरी ओर प्रशासन ने सरकारी आदेश का पालन करते हुए सिंहेश्वर मेले में चल रहे थियेटर, सर्कस, चित्रहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रदर्शन पर रोक लगा दिया है। बताया गया कि थियेटर और चित्रहार में हजारों की भीड़ उमड़ती है। इसलिए एहतियात के तौर पर मेले में थियेटर और चित्रहार के प्रदर्शन पर रोक रहेगी। इस दौरान मेले में दुकानदारों को भी हाथ धोने और मास्क लगाने की सलाह दी गई। इसे लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृंदालाल ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश पत्र में कहा गया है कि मुख्य सचिव के वीडियो कांफ्रेंसिंग आैर डीएम के निर्देश से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने से संबंधित निर्देश प्राप्त हुआ है। कोरोना वायरस को रोकने और सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है। ऐसे में सिंहेश्वर मेला में संचालित हाेने वाले थियेटर, सर्कस, चित्रहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पूर्व में दिए गए आदेश को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है।
सिंहेश्वर मेला में घूमते लोग।