- Hindi News
- National
- Kumarkhand News Bellary Defeated Madhubani Bella By 18 Runs In The Inaugural Match Of Cricket
क्रिकेट के उद्घाटन मैच में बेलारी ने मधुबनी बेला को 18 रन से हराया
प्रखंड के बैसढ़ पंचायत स्थित दरबारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में ब्वॉयज क्रिकेट नॉक आउट ट्वेंटी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व मुखिया सुनील यादव व सरपंच मीना देवी ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।
क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मधुबनी बेला टीम बनाम बेलारी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बिलारी की टीम ने 18.3 आेवर में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी बेला की टीम ने 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई। बेलारी टीम ने 18 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच के हीरो बेलारी टीम के ओम कुमार ने 56 रन बनाकर अपने टीम को जीत दिलाई। निर्णायक की भूमिका निभा रहे सागर कुमार और नीरज कुमार ने बखूबी निभाई। मौके पर दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, प्रिंस कुमार, नीतीश कुमार, पप्पू कुमार सहित खिलाड़ी व खेलप्रेमी मौजूद थे।
क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते पूर्व मुखिया और सरपंच।