सिंहेश्वर मंदिर प्रभारी की गेट से बाइक चोरी
सिंहेश्वर | सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण के उत्तर गेट के पास बाइक लगा कर ताला चेक करने गए मंदिर प्रभारी की बाइक चोरी हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार 12 मार्च की रात को करीब नौ बजे सिंहेश्वर मंदिर प्रभारी रंजीत ठाकुर बाबा की आरती-पूजा के बाद निश्चिंत होने के लिए गेट के पास बीआर-43-बी- 9829 नंबर की होंडा शाइन बाइक लगाकर मंदिर का ताला चेक करने गए। वापस आने पर गेट के पास से उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो थाने में आवेदन दिया। लेकिन दो दिन तक केस दर्ज नहीं होने के कारण डीआईजी से केस दर्ज कराने की गुहार लगाई, तो पुलिस महकमा सक्रिय हुआ। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।