दरवाजे से बाइक की चोरी थाने में दिया आवेदन
बिहारीगंज | दरवाजे पर खड़ी ग्लैमर बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना पड़रिया पंचायत के वार्ड- 14 फतेहपुर निवासी अभिषेक कुमार के साथ घटित हुई। थाने में दिए आवेदन के अनुसार सात मार्च की रात अभिषेक ने अपनी नई बाइक दरवाजे पर खड़ी किए थे। सुबह उठने पर देखा की बाइक नहीं थी। आस-पास खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बाइक का हैंडल भी लॉक किया था। बावजूद इसके बाइक की चोरी हो गई। बाइक का नंबर बीआर-43-आर-5453 है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया पीड़ित ने आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जाएगी।