- Hindi News
- National
- Kumarkhand News Case Filed Against Four For Demanding Assault And Extortion
मारपीट व रंगदारी मांगने को ले चार पर केस दर्ज
कुमारखंड | बेलारी ओपी अंतर्गत रानीपट्टी सुखासन पंचायत स्थित वार्ड संख्या-12 निवासी अशोक कुमार ने बेलारी ओपी में आवेदन देकर चार नामजद चार व पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आवेदन देकर आरोप लगाया कि वह अपने निजी चार चक्का वाहन से मधेपुरा से अपने पैतृक आवास रानीपट्टी आ रहे थे। उनके साथ दो व्यक्ति भी थे। जैसे ही रानीपट्टी सुरसर नदी के लोहा पुल पर पहुंचे कि पहले से घात लगाए बैठे विजेंद्र यादव, हीरालाल यादव, प्रमोद यादव, त्रिशूल देवी व अन्य चार-पांच अज्ञात लोगों ने गाड़ी रोककर हरवे हथियार से लैस होकर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी। उनलोगों ने कहा कि जब तक रुपए नहीं दोगे, तब तक बेलारी मौजा की जमीन नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रमोद यादव, हीरालाल यादव ने उनके पैंट की जेब से दस हजार नकद और गले से सोने का चेन छीन लिया। थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।