पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को चौसा पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौसा | एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया गया कि महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। महिला के पति लगभग डेढ़ साल से पंजाब में मजदूरी करता है। पीड़िता ने बताया कि 7 मार्च की देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे घर के सामने बाड़ी में वह शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव का ही पप्पू शर्मा आकर उससे दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि आरोपी ने उससे मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी ने गांव में पंचायत बैठाकर मामले को दबाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें और भी हैं...