पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chausa News Children Of Anganwadi Center Will Be Given The Amount Of Dress On 14 And 21

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को 14 व 21 को दी जाएगी पोशाक की राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों के स्कूल पूर्व शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पोशाक राशि का वितरण किया जाना है। यह जानकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मो. कबीर ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है। उक्त आदेश के आलोक में उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत सभी परियोजनाओं में 14 मार्च एवं मधेपुरा अनुमंडल अंतर्गत सभी परियोजनाओं में 21 मार्च को पोशाक राशि का वितरण किया जाएगा। विदित हो कि पोशाक राशि हेतु विभाग से प्राप्त आवंटन को सीडीपीओ द्वारा सेविका एवं अध्यक्ष के संयुक्त खाते में नेफ्ट द्वारा भेजा जाता है तथा सेविकाओं द्वारा प्रति लाभार्थी 400 की दर से नकद राशि लाभार्थी के अभिभावक को दी जाती है। इस प्रक्रिया की फोटोग्राफी कराई जाएगी। डीएम नवदीप शुक्ला ने पोशाक राशि वितरण की माॅनीटरिंग के लिए सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को उक्त तिथि को प्रखंडों में भ्रमणशील रहकर अनुश्रवण करते हुए पोशाक राशि वितरण कराने का निर्देश दिया गया है। विदित हो कि जिले में 2241 आंगनबाड़ी केंद्र है। इसमें प्रति केंद्र 40 और 20 बच्चे नामांकित होते हैं। मधेपुरा के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता मधेपुरा, सिंहेश्वर के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी मधेपुरा, घैलाढ़ के लिए प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा मधेपुरा, गम्हरिया के लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस मधेपुरा, शंकरपुर के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मधेपुरा, मुरलीगंज के लिए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग मधेपुरा, कुमारखंड के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बिहारीगंज के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी मधेपुरा, ग्वालपाड़ा के लिए जिला योजना पदाधिकारी मधेपुरा, उदाकिशुनगंज के लिए निदेशक डीआरडीए मधेपुरा, चौसा अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल उदाकिशुनगंज, पुरैनी के लिए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उदाकिशुनगंज को जिम्मेदारी दी गई है।

खबरें और भी हैं...