- Hindi News
- National
- Kumarkhand News Disconnected Connection Of Those Who Do Not Deposit Electricity Bill
बिजली बिल जमा नहीं करने वालों का काटा कनेक्शन
कुमारखंड विद्युत प्रशाखा के अंतर्गत जेई अमरनाथ गुप्ता के नेतृत्व में एक छापेमारी दल ने शुक्रवार को कई जगहों पर छापेमारी कर बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। जेई अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि उनके नेतृत्व में कनीय सारणी सन्नी कुमार, मानव बल निर्मल कुमार सिंह, अजय कुमार, कार्तिक कुमार, उमेश कुमार की छापेमारी टीम ने शुक्रवार को कुमारखंड, सिकरहटी और सिहपुर गढिया में पहुंच कर कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन और बिल की जांच की। जेई ने बताया कि इस दौरान कुमारखंड के शंकर कुमार झा, दिलीप ठाकुर, सरवन कुमार, मनोज राम, सिकरहटी के संतोष मंडल, मोहम्मद कासिम, बबिता देवी, तेज नारायण मंडल, सिहपुर गढिया के उमाशंकर गोस्वामी, अमरेंद्र कुमार, दीप यादव, विभाष कुमार के ऊपर बिजली बिल बकाया रहने के बावजूद जमा नहीं करने पर विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करना था।
जो नहीं किए वैसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर बिल जमा किए बगैर बिजली जलाते पकड़े जाएंगे तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग वित्तीय वर्ष समाप्ति को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद होकर बकाए बिल भुगतान को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। जेई का कहना है कि जो उपभोक्ता बकाया बिल का भुगतान नहीं किया है। यथाशीघ्र भुगतान कर दें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।