पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली चोरी में 9198 रुपए का लगा जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहारीगंज | विद्युत प्रशाखा बिहारीगंज के द्वारा छापेमारी दल का गठन कर बिजली चोरी पकड़े जाने को लेकर अभियान चलाया गया। वार्ड संख्या- एक बढ़ैया निवासी बीरेंद्र चौधरी को मीटर से पहले सर्विस वायर को काटकर बगल के घर में बिजली चोरी कराने के जुर्म में बिजली विभाग द्वारा 9198 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। कनीय अभियंता राजनीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अगर रुपए जमा कर देता है, तो उसकी बेल आसानी से हो जाएगी अन्यथा उसे जेल जाना पड़ेगा। अभियान में विनोद कुमार और गोपी मुखिया आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं...