पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौसा पूर्वी पंचायत के महंत टोला में रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव की दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चौसा पूर्वी पंचायत के महंत टोला निवासी केदार सिंह का आरोप है कि बकाया रुपए की मांग करने पर गांव के ही पूरण सिंह, संजीव यादव सहित लगभग आधा दर्जन लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट की। प|ी से भी मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात की छीना-झपटी कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...