शादी के दौरान फायरिंग पुलिस कर रही है जांच
मधेपुरा | मुरलीगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुर में गुरुवार शाम शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुरलीगंज निवासी अवरेंद्र कुमार की शादी विष्णुपुर निवासी पुष्पा कुमारी से हो रही थी। इस दौरान उत्साहित लोगांे ने अवैध हथियार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और शादी समारोह में शामिल होने आए अतिथि भयाक्रांत होकर इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों के समझाने के बाद फायरिंग रोक दिया गया। जानकारी हो कि अवरेंद्र इंटर तथा पुष्पा मैट्रिक में पढ़ रही है।