पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chausa News Five People Including Women Died In Road Accidents In Bihariganj And Chaisa More Than 12 People Injured

बिहारीगंज अाैर चाैसा में सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोगों की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो दिनों के होली पर्व के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पर्व के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौत से पीड़ित परिवारों के घर त्योहार का रंग फीका पड़ गया। खुशियां मातम में बदल गई। इसमें सदर प्रखंड के भर्राही ओपी क्षेत्र के मधुवन में एक और चौसा व बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में दो-दो घटनाएं हुई। इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में अलग-अलग जगहों पर एक दर्जन से अधिक लोग ख्मी हो गए। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालाें और क्लीनिकों पर किया गया। बताया गया कि मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत मधुवन पंचायत स्थित वार्ड 1 निवासी रामनारायण मंडल उर्फ घोलटा की मौत कृषि विज्ञान केंद्र के समीप हो गई। मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पेशे से भवन निर्माण ठेकेदार रामनारायण किसी काम से बाइक से मंगलवार को दिन में मधेपुरा आया था। लौटने के क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। 15 मिनट तक वह अधमरा स्थिति में पड़ा था। लेकिन अस्पताल पहुंचाने के बजाए कोई वीडियो बना रहा था तो कोई फोटो ले रहा था। हालांकि इसी दौरान गुजर रहे एक व्यक्ति ने किसी तरह गाड़ी पर लेकर उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

दो बाइक की टक्कर में दो युवक की मौत, तीसरा भर्ती

बिहारीगंज| प्रखंड क्षेत्र के मंजौरा ओपी के चांय टोला-मंजौरा सड़क मार्ग पर मंगलवार को आमने सामने बाइक की भिड़ंत में दो युवाओं की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना मंगलवार को दोपहर 12 बजे के आसपास घटित हुई। घटना के बाबत घायल सुकन मंडल की मां मीरा देवी ने बताया कि बार-बार मना करने के बावजूद अपने पड़ोसी लड़कों के साथ ही दोपहर में उसका बेटा भी बाइक से घूमने निकला था। उसके साथ पड़ोसी निवास कुमार एवं नवीन मंडल था। घटना में निवास व नवीन की कलाई, सर व सीने में गंभीर चोट आई। इस कारण उक्त दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। निवास, लक्ष्मीपुर लालचंद चांय टोला वार्ड 6 का और नवीन मंडल, बीड़ी रणपाल का रहने वाला था। दोनों चचेरे भाई थे। जबकि घायल सुकल मंडल बीड़ीरणपाल के अठगामा वार्ड एक का रहने वाला है। बिहारीगंज के प्रभारी सीओ विजय राय ने बताया कि सरकारी नियमानुसार मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा एवं घायल को भुगतान किया जाएगा।

चौसा के घोषई पंचायत के भोला बासा में विलाप करते मृतक के परिजन।

बाइक सवार ट्रक ड्राइवर व एक महिला की मौत

चौसा| प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर सोमवार की रात आैर मंगलवार की सुबह को हुई सड़क दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर और एक महिला की मौत हो गई। दोनों चौसा थाना क्षेत्र के ही अलग-अलग जगहों के रहने वाला थे। जबकि ट्रक ड्राइवर के साथ बाइक पर सवार उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में ट्रक ड्राइवर के घायल भाई को चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने पोस्टमार्टम कराकर ड्राइवर का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। घोषई पंचायत के वार्ड 9 भोला बासा निवासी छब्बू यादव का पुत्र ट्रक ड्राइवर विजय यादव अपने छोटे भाई मिथिलेश कुमार के साथ सोमवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक शादी समारोह से अपाचे बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर भोला बासा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चौसा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे 58 पर घोषई के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। इसमें बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायलों को चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद ट्रक ड्राइवर विजय यादव को डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। लेकिन पूर्णिया ले जाने के दौरान ही रास्ते में विजय यादव की मौत हो गई। जबकि उसके भाई का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड 3 निवासी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार गुड्डू मुनका मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे प|ी और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चौसा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे 58 पर लौआलगान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस क्रम में बाइक से गिरने से व्यवसायी गुड्डू मुनका की प|ी प्रतिमा देवी की मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसर गया।

पीड़ित परिवारों के घर त्योहार का रंग फीका पड़ा, खुशियां मातम में बदली
खबरें और भी हैं...