- Hindi News
- National
- Kumarkhand News Government Should Meet The Demands Of Agitating Teachers Bhuvan
सरकार आंदोलनकारी शिक्षकों की मांगें पूरी करे : भुवन
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्यव्यापी धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी के समक्ष शुक्रवार को 25वें दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार संजीव ने की।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक विगत 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकारी स्तर पर मांगों को पूरा करने के बजाए आंदोलनकारी शिक्षकों पर नियम के विरुद्ध विभिन्न तरह की कार्रवाई की जा रही है। ऐसी अराजक स्थिति उत्पन्न किए जाने में सरकारी तंत्र की पूर्ण भूमिका है। वहीं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव भुवन कुमार ने कहा कि जब तक समान काम का समान वेतन, एक समान सेवा शर्त समेत अन्य मांगों की पूर्ति नहीं होती है तब तक सभी स्कूलों में तालाबंदी एवं हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने मांगों के संबंध में कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलनकारी शिक्षकों की मांगों को पूरा करना ही होगा। हम लोगों की मांगें जायज हैं और शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार तानाशाही का रवैया अपना रही है जो कहीं से भी उचित
नहीं है।
इस अवसर पर रविंद्र कुमार रवि, विकास कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव, रेखा, सुलेखा, सुशीला, बीवी सालेहा, पूनम, गीता, सरस्वती, सुमन कुमार झा, ललन कुमार, प्रदीप मंडल, सदानंद यादव व गणेश प्रसाद गोपेश सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं।
शुक्रवार को बीआरसी के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरना देते शिक्षक-शिक्षिकाएं।