सुखासन में छत से गिरकर बालक घायल, रेफर
कुमारखंड | कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानीपट्टी सुखासन पंचायत के वार्ड 7 में छत पर से गिरकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अनिल यादव का पुत्र गौरव कुमार अपने मकान के छत पर खेल रहा था।