पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेम-प्रसंग में इंटर की छात्रा प्रेमी संग फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भतनी ओपी क्षेत्र के सतबेर कुपाड़ी गांव से 18 वर्षीय इंटर की छात्रा को शादी करने की नीयत से गांव का ही युवक अपने परिजनों के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बताया गया कि छात्रा और गांव के ही युवक विकास कुमार साह के बीच तीन माह से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व छात्रा को लेकर युवक फरार हो गया।

छात्रा के पिता ने भतनी ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरी पुत्री व इंटर की छात्रा को गांव के ही एक युवक विकास कुमार साह्र पिता बेचन साह, मां और परिजनों के सहयोग से बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया है। भतनी ओपी प्रभारी परशुराम दास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन के दौरान मामला प्रकाश में आया है कि उक्त छात्रा और युवक के बीच विगत तीन माह से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता ने आवेदन दिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...