- Hindi News
- National
- Chausa News Ljp Workers39 Conference To Be Held At Bn Mandal Stadium On 14 March
14 मार्च को बीएन मंडल स्टेडियम में होगा लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
लोजपा कार्यालय चौसा में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश महासचिव चंदन सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के दिशा-निर्देश पर पटना के गांधी मैदान पर आहूत बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के विकास के लिए सदैव तात्पर्य रहा करते हैं।
इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता उनके बताए मार्गदर्शन पर कार्यरत हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के चौसा प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 14 मार्च को बीएन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
उन्होंने सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर विचार- विमर्श किया। बैठक को पार्टी के युवा अनुमंडल अध्यक्ष बिपिन पासवान, पुरैनी प्रखंड अध्यक्ष कुमोद झा ने भी संबोधित किया। मौके पर युवा अध्यक्ष सदानंद सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, बिनोद साह, कपिलदेव पासवान, सुगन पासवान व जीवन शर्मा सहित अन्य भी मौजूद थे।
गुरुवार को लोजपा कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।