- Hindi News
- National
- Gwalpada News Madhepura Defeated Malia And Saharsa Defeated Gwalpada In The Semi Finals
सेमीफाइनल में मधेपुरा ने मलिया व सहरसा ने ग्वालपाड़ा को हराया
सदर प्रखंड अंतर्गत गोढ़ियारी में आयोजित पांच दिवसीय होलिका दहन मेला के अंतिम दिन बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व बीडीओ डॉ. गौतम कृष्ण ने किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 4 टीमों ने भाग लिया। पहला मैच मधेपुरा और मलिया के बीच खेला गया। जिसमें मधेपुरा ने मलिया को 70-44 से हराकर दिया और फाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया। वहीं दूसरे मैच में सहरसा ने ग्वालपाड़ा को 58-33 से अंतर दिया। कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि 12 मार्च को बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मधेपुरा बनाम सहरसा के बीच खेला जाएगा। बालिका वर्ग का मैच भी गुरुवार को खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें मधेपुरा मलिया, ग्वालपाड़ा एवं सहरसा की बालिका टीम भाग लेगी। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, राहुल कुमार, आनंद कुमार, मिथिलेश कुमार, रोशन कुमार, शिवरतन कुमार,अहम भूमिका निभाई।
कबड्डी खेलते खिलाड़ी।