पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Murliganj News Make People Aware Of Bjp39s Policies And Principles Sushma Mishra

भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों से लोगों को कराएं अवगत : सुषमा मिश्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गौतम शरदा पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा महिला सशक्तीकरण को लेकर बैठक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, प्रखंड उपाध्यक्ष ललिता आनंद व पूजा भगत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर भाजपा महामंत्री नीतेश निराला ने किया। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को अवगत कराया। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की
चर्चा की। कहा गया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को जन-जन तक सभी मिलकर पहुंचाएं। मौके पर वार्ड सदस्य जलिया देवी, अमृता कुमारी, अंजना देवी, राजकुमारी देवी, शनिचरी देवी, मंजू देवी, रंजू देवी, बुदनी देवी, आरती कुमारी, किरण कुमारी, खुशबू कुमारी, वैशाली कुमारी, प्रीती कुमारी, विभा कुमारी, खुशबू सुमन, बिंदू देवी, सुनीता देवी, अमेरिका देवी, सुदामा देवी, दुखन दासिन, ललिता देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...