पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक ने कराया स्कूल की समस्या का समाधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विधायक निरंजन कुमार मेहता ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान तत्काल समाधान होने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। क्षेत्रीय दौरा के क्रम में उन्होंने चटनमा, लक्ष्मीपुर लालचंद, बीड़ीरणपाल, अठगामा, बिहारीगंज आदि पंचायतों का भ्रमण किया। लोगों ने लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के वार्ड संख्या- 10 स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय की जमीन की रजिस्ट्री राज्यपाल के नाम से कर दी गई है। बावजूद विद्यालय का संचालन नहीं हो पा रहा था। पूर्व बीइओ द्वारा जमीन रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी विभाग को नहीं दी गई था। इस कारण विद्यालय का न तो भवन बन पाया और न ही संचालन हो पा रहा है। इस मामले में उन्होंने बिहारीगंज के बीडीअो और बीईओ से बात कर पूरी जांच रिपोर्ट देने एवं भवन निर्माण कराए जाने को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इसके अलावा वे सड़क दुर्घटना में घायल हुए एवं मृतक के परिजनों से भी मिले।

मौके पर बीडीओ दीना मुर्मू, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक साह, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, अभिषेक दास, पंसस प्रमोद मंडल, राजेश मेहता, मुकेश मेहता, कंतलाल मंडल, शंभू मंडल, सुरेंद्र यादव, लालमोहन साह व अखिलेश मेहता सहित अन्य भी मौजूद थे।

लोगों की समस्याओं को सुनते विधायक निरंजन मेहता और अन्य।
खबरें और भी हैं...