पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क पर कीचड़ और जल-जमाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाके में मौसम के बदलते मिजाज और झमाझम बारिश से जहां एक तरफ लोगों को निर्माणाधीन सड़क पर उड़ते धूल से व मक्का किसानों को फायदा हुआ है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर जगह-जगह जलजमाव से कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। शुक्रवाार की देर शाम से लगातार हो रही बारिश से इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से मुख्यालय बाजार सहित थाना चौक, ब्लॉक गेट, मुरली चौक, कलासन, लौआलगान, भटगामा, फुलौत, अरजपुर, पैैाना, चंदा, धनेशपुर सहित ग्रामीण इलाके की दर्जनों सड़कों पर पानी व कीचड़ जमा हो गया।

हालांकि बारिश से मक्का किसानों को राहत जरूर मिलेगी। साथ ही कीटाणु से भी फसल को प्रभावित होने से राहत मिलेगी। वहीं गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। मुख्यालय के जनता हाईस्कूल क्रीड़ा मैदान में जलजमाव से तालाब सा दृश्य बन गया है।

चौसा-भटगामा निर्माणाधीन एसएच 58 पर जल-जमाव।
खबरें और भी हैं...