पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Murliganj News Munshi And His Accomplice Making Uproar After Drinking Alcohol Arrested

शराब पीकर हंगामा कर रहा मुंशी और उसका साथी गिरफ्तार, भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरलीगंज | मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मुरलीगंज बाजार स्थित दुर्गा चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे मुरलीगंज थाने के चौकीदार सह मुंशी समेत उसके एक साथी को उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली की मुरलीगंज बाजार स्थित दुर्गा चौक पर दो लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सादे लिवास में गश्त कर रही उत्पाद विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो देखा कि शराब के नशे में दो लोग हंगामा कर रहे हैं। पुलिस को देखकर स्थानीय अनिल भगत भागने लगे जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद मुरलीगंज थाने के चौकीदार सह मुंशी रमेश कुमार ने अपने को थाना का स्टॉफ बताते हुए उत्पाद विभाग की टीम के साथ हाथापाई करने लगे। मामले को देख वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। उत्पाद विभाग की टीम ने दोनोंं की जब जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों को गिरफ्तार कर मधेपुरा लाया गया। दोनों पर उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर की।
खबरें और भी हैं...