पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chausa News Niranjan Became The President Of The Laialgam Eastern Ward Association

लाैआलगाम पूर्वी वार्ड संघ के अध्यक्ष बने निरंजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के लौआलगाम पूर्वी पंचायत के आजाद पुस्तकालय परिसर में शनिवार को वार्ड सचिव संघ के जिला कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार की मौजूदगी व प्रखंड कोषाध्यक्ष मनीष कुमार मेहता की अध्यक्षता में वार्ड सचिव संघ की बैठक की गई। जिसमें पंचायत संघ का गठन किया गया। इसमें पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निरंजन सिंह, उपाध्यक्ष रंजन सिंह, सचिव मनोज साह, कोषाध्यक्ष मो. पप्पू आलम, मीडिया प्रभारी विजय सिंह व प्रवक्ता अखिलेश कुमार को मनोनीत किया गया। मनोनीत के बाद विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों ने चर्चा की। वहीं जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पिछले तीन साल से साथ काम कर रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा वार्ड सचिव को कोई मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जिससे सभी वार्ड सचिव बेरोजगारी की हालत से गुजर रहे हैं। इन सचिवों के परिवारों में आर्थिक तंगी मंडराने लगी है। बैठक में सरकार से तीन मुद्दे की मांगें को लेकर संगठन लड़ाई लड़ने की मन बना चुकी है। जिसमें सचिव को स्थायी मानदेय लागू हो, नियमित कर्मी का दर्जा और अनुरक्षक पद पर बहाल किया जाए। बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव आफताब आलम, फैयाज आलम, लाल बहादुर सिंह व मो. जोहिद मौजूद थे।

लौआलगाम में वार्ड सचिव संघ के गठन पर मौजूद सदस्य।
खबरें और भी हैं...