पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएसएस कार्यकर्ता लोगाें को करेंगे जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से बचाव के लिए यूवीके कॉलेज में प्राचार्य डॉ. माधवेंद्र झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान बचाव के लिए एहतियात के तौर पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इसके साथ ही इस भयावह बीमारी से बचाव के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी बताए गए। मौके पर प्राचार्य ने बताया कि सभी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों को 30 मार्च तक कॉलेज एवं चयनित बस्ती में जाकर कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। वहीं कम्युनिटी कॉलेज के निदेशक ई. सिप्पू ने कहा कि प्राचार्य एवं राज्य सरकार के निर्देश पर कॉलेज की सभी कक्षाओं को 30 मार्च तक पूर्णरूप से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कार्यालय के कार्य को शिफ्ट वाइज किया जाएगा। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रेमनाथ आचार्य, प्रो. शिवेंद्र आचार्य, प्रो. सुनीता झा, शारदाकांत भारद्वाज, नंदन मिश्रा, अमरकांत झा, मृत्युंजय झा, सूर्यवंशी कुमार, शशि कुमार व अजय कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।

स्वास्थ्यकर्मियों को दिया प्रशिक्षण

घैलाढ़ | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घैलाढ़ और गम्हरिया के छिड़काव कर्मियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ललन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी लोगों को मिलकर प्रखंड के सभी गांवों में कालाजार कंप्रेसर पंप और छिड़काव की सही विधि के साथ छिड़काव करने की विधि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय ने बताया कि घरों में छिड़काव करने से पहले आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी को दो दिन पहले सूचना देने को कहा गया। घरों में सभी कमरों के साथ-साथ गोशाला और शौचालय में भी छिड़काव किया जाएगा। मौके पर केयर इंडिया के प्रबंधक सोनी गांधी, बीसीएम अनीता कुमारी व डाटा ऑपरेटर विनोद कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।

बचाव के लिए काॅलेज कर्मियों और शिक्षकों के बीच बांटा गया मास्क

यूवीके कॉलेज में कर्मचारियों के बीच मास्क वितरित करते प्राचार्य।
खबरें और भी हैं...