बिहारीगंज में सोते समय में वृद्ध की गोली मारकर की हत्या
राजगंज पंचायत में 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर कर दी हत्या। घटना सोमवार देर रात की है। घटना में दो अपराधियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। बताया गया कि वार्ड 11 निवासी भूपेंद्र साह सोमवार की रात को खाना खाकर अपने बासा पर सोए हुए थे। इसी क्रम में देर रात रात दो बजे आए अपराधियों ने भूपेंद्र साह के सिर में गोली मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की प|ी के अनुसार रात्रि लगभग दो बजे अपराधियों ने सुसुप्तावस्था में उसके पति को गोली मारी। घटना को अंजाम देने में दो अपराधी शामिल थे। घटना को आपसी रंजिश और जमीन संबंधी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
दाे साल पहले भी जान से मारने का किया था प्रयास
मृतक के परिजनों के अनुसार एक साल पूर्व भी अपराधियों ने भूपेंद्र साह को जान से मारने का प्रयास किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। हांलाकि उक्त घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। आए दिन जमीन संबंधी विवाद को लेकर हो रही इस तरह की घटनाओं से आमजन त्रस्त है। बावजूद पुलिस-प्रशासन घटनाअों पर रोक नहीं लगा पा रहा है। बाद में घटना की जानकारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को दी गयी। तब वे भी दलबल के साथ पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर मिलते हीं दोषियों की गिरफ्तारी होगी।
बिहारीगंज में हत्या के बाद विलाप करते परिजन।