पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंगदारी व गोलीबारी मामले में एक को ईंट भट्ठा पर पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पैना पंचायत के भोला बासा में एक ईंट-भट्टा पर मजदूरों के साथ की गई मारपीट की घटना के मामले में एक आरोपी को भट्टा संचालक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित भट्टा संचालक सूरज मेहता ने बताया कि बीते 28 फरवरी को आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों के द्वारा भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। फिर दूसरी बार 9 मार्च की रात्रि करीब 12 बजे भट्ठा पर अपराधी आ धमके और भट्ठा ऑफिस का ताला तोड़कर उत्पात मचाया। इस क्रम में जेसीबी मशीन को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया। आरोपी को भट्ठा पर बांधकर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि लोगों की माने तो उक्त आरोपी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पकड़ा गया आरोपी पैना गांव निवासी मो. सलीम का पुत्र मो. रफीक है। थाना अध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

पैना के भोला बासा भट्टा पर रस्सी से बंधा आरोपी।
खबरें और भी हैं...