- Hindi News
- National
- Murliganj News People Forget Each Other By Forgetting Mutual Discrimination And Celebrating Holi By Eating Pu Kheer
आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे काे लगाया गुलाल, पुआ-खीर खाकर लोगों ने मनाई होली
पुरानी बाजार में हर वर्ष की तरह इस बार भी मारवाड़ी समाज एकजुट होकर होलिका दहन किया। श्यामसुंदर पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी समाज की लोग अपने-आपने घरों से लाठी में गोबर की माला लेकर आए। पहले पूजा अर्चना के बाद भक्ति गीतों के साथ होलिका को जलाया गया। श्री पाठक कहते हैं कि होलिका दहन के दिन आम लोग होलिका को जला उसकी परिक्रमा करते हैं। वहीं मारवाड़ी समुदाय के लोग होलिका के समय गोबर की माला, कच्चा सूत, गेहूं की बाली बांध उसकी पूजा अर्चना करते हैं। किसी लाठी को भक्त प्रह्लाद का प्रतीक मान कर लोग उसकी पूजा अर्चना करने के साथ भगवान श्याम की आराधना करते हैं। दूसरी ओर, मारवाड़ी युवा मंच शाखा मुरलीगंज द्वारा होली के शुभ अवसर पर होलिका दहन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के गौतम शारदा पुस्तकालय में आयोजित इस मिलन समारोह में शहर के सभी वर्ग के लोग सम्मिलित हुए। पूरा वातावरण भक्त प्रह्लाद की जय, नरसिंग अवतार की जय के नारों से गूंज उठा। मौके पर अध्यक्ष सूरज पंसारी, सचिव अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पारस सर्राफ, चिराग अग्रवाल, राजू अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, पंकज सोनी, बबलू शर्मा, श्यामू शर्मा, दीपक शर्मा, रोमित अग्रवाल, सूरज सोनी, गोल्डी त्रिवेदी, सूरज अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, प्रताप अग्रवाल आदि रहे।
होली के मौके पर रंग में डूबा शहर, युवाअाें में उमंग व मस्ती दिखी
भास्कर न्यूज | मधेपुरा
दो दिवसीय होली के त्योहार पर पहले दिन जहां होलिका दहन की परंपरा का निर्वाह विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को रंगों से सराबोर होकर लोगों ने होली की मस्ती की। फागुन के गूंजते गीतों के बीच सभी ने होली के हुड़दंग में भाग लिया। लोगों ने घरों की छतों से रंग और गुलाल बरसाई। ट्रिपल लोडिंग पर बाइक सवार से लोग डरे व सहमे भी नजर आए। जिसके कारण कई जगह हल्की झड़प व दुर्घटना की घटना घटी। बावजूद शहर के मोहल्लाें में रंगों की बहार दिखी। लड़कियाें ने भी जमकर होली की मस्ती की। सुबह होते ही युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकल पड़ी। हर गली में सभी उम्र के लोग बुरा न मानो होली है की भावना के साथ दिखाई दिए। सभी चेहरे रंगों से इस कदर पुते थे कि पहचान में नहीं आ रहे थे। बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग तक होली का मजा लेने में पीछे नहीं रहे। गाड़ियों में घूमती युवाओं की टोलियां रास्ते से गुजरने वाले हर व्यक्ति को अपने रंग में रंगने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया।
नोवेल कोरोना वायरस की परवाह न करते हुए शहर व आसपास के इलाकों में युवाओं ने रंगों की होली धूमधाम से मनाई। लोग रंगों से ज्यादा अबीर व गुलाल का एक-दूसरे पर प्रयोग किया। हालांकि कई लोग नोवेल कोरोना वायरस को देखते हुए सर्तकता भी बरतते हुए नजर आए। लोगों का कहना था कि ना चाहते हुए भी इसका थोड़ा बहुत असर दिख रहा था। लोग सावधानियां बरत रहे थे। वहीं लोक परम्परा के रूप में जाने जानेवाला हाेली पर्व के मौके पर लोगों ने शाम होते ही बुजुर्गों से आर्शीवाद लेने एक-दूसरे के घरों पर गये। जहां बुजुर्गों ने भी अबीर लगाकर स्वस्थ्य व लंबी उम्र का आर्शीवाद दिया।
गीतों के साथ मारवाड़ी समाज ने किया होलिका दहन
ग्वालवाड़ा में होली गीत गाते स्थानीय लोक गायक।
भास्कर न्यूज | ग्वालपाड़ा
रंगों का उत्सव होली मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। सीओ रवीश कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं ओपी अध्यक्ष राजबली यादव प्रशासनिक व्यवस्था का कमान संभाले हुए थे। जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया था। अस्पताल में भी आकस्मिक घटना से निबटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। बीरगांव स्थित मनरेगा भवन परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार यादव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों से आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर सरपंच शैलेंद्र यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार, विवेक झा, गबय यादव, ब्रजेश कुमार, गुलाब पासवान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
स्थानीय लोक गायकों की होली गीत पर झूमे ग्रामीण
आलमनगर | रंगों का त्योहार हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। मोहल्लों में कार्यक्रम का आयोजन कर ढ़ोल-नगाड़े के साथ होली गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। आलमनगर पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में स्थानीय लोक गायक ब्रजेश झा, पंडित अलक मिश्र, विष्णुकांत मिश्र, कुंदन सिंह, राजेश मिश्र, सुशील झा, आलमनगर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, मणी झा, विनोदानंद झा आदि ने टोली बनाकर लोगों के दरवाजे पर जा-जाकर होली गीत गाया। दूसरी ओर, होली मनाने के दौरान आलमनगर उत्तरी पंचायत के लदमा गांव में हुड़दंगियों के द्वारा बाइक सवार के चेहरे पर मोबिल से लगा कपड़ा लगा देने की वजह से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें डोभा पूर्णिया निवासी राम शर्मा को गंभीर स्थिति देखते हुए बाहर रेफर कर दिया गया। इस दौरान रुचि यादव, कुलदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुरलीगंज में हाेलिका गीत गाते मारवाड़ी समाज के लोग।