पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chausa News People Played Holi In Raghuveera Awadh For Two Days And On The Tune Of Jogira Sir

होरी खेले रघुवीरा अवध में और जोगीरा सररर... की तान पर दो दिनों तक होली खेलते रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौक-चौराहों पर तैनात किए गए थे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल

जिलेभर में उल्लासपूर्ण वातावरण में दो दिवसीय होली पर्व मनाया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर होलिका दहन और मुकुंद होली का आयोजन किया गया। जबकि गांवों में विभिन्न टाेलियों द्वारा फाग और जोगिरा भी गाया गया। करोना वायरस का खौफ तो देखा गया, पर लोगों ने होली का आनंद कम नहीं होने दिया। अलबत्ता रंग का इस्तेमाल लोगों ने कम किया, जबकि अबीर और गुलाल खूब लगाए और उड़ाए गए। एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर लोग नाचते-गाते रहे। मंगलवार को अधिकांश घरों में मांसाहार नहीं बना। इस कारण से पुआ, मालपुआ, खीर आदि पकवानों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। सिंहेश्वर के महावीर चौक और दुर्गा चौक पर मटकाफोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुछेक छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाया गया।

एक-दूसरे के साथ रंग-अबीर और फूलों से खेली होली

सिंहेश्वर। श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन द्वारा रामजानकी ठाकुरबाड़ी और पुलिस-प्रशासन द्वारा मेला थाना में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन परिवार के सदस्यों और प्रबुद्धजनों ने एक-दूसरे के साथ रंग-अबीर और फूलों से होली खेली। सामूहिक नृत्य के साथ मिथिला के गीत “राम खेले होरी” आदि गीतों पर लोग खूब झूमे। इस दौरान मिशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, संरक्षक अरविंद प्राणसुखका ने कहा कि हिंदू संस्कृति में होली का महत्व खास है। मौके पर दिलीप खंडेलवाल, राजेश कुमार झा, सरपंच राजीव कुमार बबलू, राजीव शर्मा, व्यवस्थापक अनुज सिंह, सुदेश शर्मा, अभिषेक साह, विभाष सिंह, रोशन कुमार, मालिक झा, सागर मलहोत्रा, मनीष आनंद, गौरव झा, गोविंद कश्यप, चंदन कुमार, गिरजेश कुमार, विदूर जी, सत्यम कुमार, बमबम कुमार, मन्नु कुमार, अमरकांत कुमार, सुमित वर्मा, संतोष मल्लिक आदि युवा मौजूद थे। वहीं मेला थाना में बीडीओ राज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह और शांति समिति की बैठक हुई। आनन फानन में हुई बैठक में दानी मंडल ने जदयू कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। मौके पर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, सीओ अनिल कुमार सिन्हा, मेला थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, सरोज सिंह, दीपक यादव, हरेंद्र मंडल, अशोक साह, अशोक यादव व अन्य मौजूद थे।

अबीर-गुलाल और रंग से सराबोर रहे लोग

होली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। लोग रंगों में सराबोर होकर एक-दूसरे को रंगीन बनाने में जुटे थे। इस मौके पर युवाओं ने अपने साथियों के साथ घूम-घूम कर लोगों को होली की मुबारकबाद दी। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता और सीओ रमेश कुमार सिंह ने हर चौक-चौराहा पर पुलिस जवान तैनात कर दिया था। बीडीओ अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से एक दिन पूर्व फ्लैग मार्च भी निकाला। मौके पर राजेंद्र प्रसाद, रवींद्र झा, धीरेंद्र ठाकुर, वीरनारायण सिंह, चौकिदार चंदन कुमार, मदन, संतोष आदि थे।

हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी एवं साथ मिलकर पुआ-पकवान व लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया। प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष दो दिन होली का त्योहार मनाया गया। रविवार को जहां कुछ लोगों ने धूरा-धूरखेल खेल कर और खीर पुआ पकवान सहित विभिन्न व्यंजन का लुफ्त उठाया। वहीं सोमवार को अहले सुबह से लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। तो कुछ लोगों ने सोमवार को धूरा धूरखेल खेल मंगलवार को एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। इस दौरान थानाध्यक्ष दीपकचंद्र दास, थानाध्यक्ष रवीश रंजन, ओपी अध्यक्ष रणवीर राउत, ओपी अध्यक्ष परशुराम दास आदि गश्त लगाते रहे।

एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर कहा-होली मुबारक

बिहारीगंज के विभिन्न इलाकों में होली धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र में बच्चे, नौजवान व बुजूर्ग अपनी-अपनी टोली बनाकर होली खेलते नजर आए। एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की मुबारक दी। खासकर बच्चों व नौजवानों में होली को लेकर खासा उत्साह दिखा। इससे पूर्व संध्या पर बिहारीगंज के सोमानी फ्यूल सेंटर के समीप एवं रेलवे परिसर हनुमान मंदिर के समीप महर्षि मेंहीं नगर के युवाओं ने होलिका दहन किया। इस अवसर पर होलिका व भक्त प्रहलाद का पुतला निर्माण भी किया गया। जिसे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डाॅ. विजय कुमार के द्वारा अग्नि समर्पित किया गया। मौके पर दिव्य प्रकाश, तोमर व्यास, मनीष कुमार, मोतीलाल सोरेन, सत्यम शिवम सुंदरम, शिवम कुमार, गिरीश कुमार सिंह, देवेंद्र शर्मा, देव कुमार सिंह, श्रवण कुमार दास आदि मौजूद थे।

घैलाढ़ में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली

प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान लोग सुबह से एक-दूसरे के घर जाकर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले से गले मिले। वहीं दिनभर ढोल, मंजीरा की थाप पर चारों ओर से होली के गीतों के स्वर सुनाई दिए। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। प्रखंड के 9 पंचायतों में धूमधाम से होली मनाई गई। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाए जाने की सूचना है।

शहर में होली खेलते युवा।

चौसा

चौसा में हर्षोल्लास के साथ मना रंगों का त्योहार

होली त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस दिखी। वहीं सड़क दुर्घटना जैसी छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण वातावरण में होली पर लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मुबारकबाद दी। होली को शांतिप्रिय ढंग से संपन्न कराने को लेकर चौसा थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक, दारोगा श्याम चंद्र झा, बलराम सिंह, आलोक कुमार अमल, प्रदीप कुमार, हबीब उल्लाह अंसारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बलों ने जगह-जगह लोगों से मिलकर शांति बनाए रखने की अपील की। चौसा पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार उर्फ बंटी पटवे के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि व आम नागरिकों ने भाग लिया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, मुखिया प्रतिनिधि मो. शाहजहां, चंदीश्वरी साह, पूर्व प्राचार्य नवल किशोर जायसवाल, कैलाश पासवान, कैलू पासवान, पुलकित पासवान आदि रहे।

धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार

अनुमंडल मुख्यालय में धूमधाम से शांतिपूर्ण होली मनाई गई। पर्व को लेकर जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसडीएम एसजेड हसन, एसडीपीओ सीपी यादव, थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह सहित कई अधिकारी विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे। होली की पूर्व संध्या को होलिका दहन की परंपरा भी निभाई गई। होलिका दहन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रंगों का पर्व होली क्षेत्र से सटे विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिनों तक चले पर्व में एकता के रंग में सभी लोग रंगे नजर आए। बच्चे तो सुबह से ही रंग-गुलाल और पिचकारियां लेकर गलियों में निकल गए। वहीं होली खेले रघुवीरा, जोगीरा सारा रा रा जैसे पारंपरिक गीत से माहौल पूरी तरह होली के रंग में सराबोर रहा।

शाम होते-होते पूरा माहौल रंगों से सराबोर, लोगों ने उठाया लुत्फ

प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में रंग-गुलाल के साथ शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाया गया। दो दिनों तक चले पर्व में एकता के रंग में सभी लोग रंगे नजर आए। मंगलवार को गांव से शहर तक रंगों के पर्व होली के रंग में पूरी तरह रंगा रहा। मंगलवार की सुबह से ही होली का रंग लोगों पर चढ़ने लगा। शाम होते-होते पूरा माहौल रंगों से सराबोर हो गया। इस दौरान खासकर बच्चों में गजब का उत्साह था। बच्चे तो सुबह से ही रंग-गुलाल और पिचकारियां लेकर गलियों में निकल गए। वहीं बुजूर्ग भी पीछे नहीं रहे। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग से सराबोर किया। इस दौरान सड़कों पर कहीं होली गीत, तो कहीं डीजे की संगीत पर युवा थिरकते रहे। वहीं होरी खेले रघुवीरा अवध में.. होरी खेले रघुवीरा, जोगीरा सारा रा रा जैसे पारंपरिक गीतों से माहौल पूरी तरह होली के रंग में सराबोर रहा। थानाध्यक्ष राम बाबू विश्वकर्मा, बीडीओ आशा कुमारी, सीओ अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी प्रखंड क्षेत्र में गश्त लगाते रहे।

लायंस क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

लायंस क्लब द्वारा मुरलीगंज बाजार स्थित गुरुकुल विद्यापीठ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष किशोर कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान क्लब के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महिलाआें और बच्चों ने भी उत्साह के साथ एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक डॉ. वीएन विश्वास ने सभी सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों को कैराेना वायरस के विषय में बताया। मौके पर क्लब के सचिव आलोक सर्राफ, उद्घोषक प्रणय साह, पूर्व कुलपति डॉ. अनंत कुमार, किशोर चौधरी, मुुन्ना चौधरी, डॉ. विश्वनाथ प्रसाद, डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. साकेत, सुनील अग्रवाल, डॉ. रोहित भगत, मानव सिंह, रंजीत सिंह, मिथिलेश कुमार, राम गोपाल अग्रवाल, आलोक सिंह, कंचन राजा, डॉ. संजय कुमार, निभा यादव, अमित अग्रवाल, संजय चौधरी, प्रकाश सोनी, उमेश सोनी व अन्य मौजूद थे।

आपसी भाईचारे के बीच संपन्न हुआ रंग-गुलाल का त्योहार

सौहार्द व आपसी भाईचारे के बीच प्रखंड क्षेत्र में रंग-गुलाल का त्योहार होली संपन्न हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़ उमंग व उत्साह का त्योहार होली संपूर्ण प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरे प्रखंड में बच्चे, नौजवान व बुजूर्ग सभी टोली बनाकर होली खेलते नजर आए। एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की मुबारक दी। खासकर बच्चों व नौजवानों में होली को लेकर खासा उत्साह दिखा। बुजुर्गों एवं नौजवानों की टोली के द्वारा जोगीरा गाकर होली के उमंग को दोगुना किया गया। जबकि कई जगहों पर साउंड के साथ होली गीत पर युवा थिरकते नजर आए। परंपरा के अनुरूप लोगों ने अपने से बड़ों के पैर पर गुलाल चढ़ा आशीष लिया तो वहीं छोटों को गुलाल लगा त्योहार की मर्यादा को सार्थक बनाया। इससे पूर्व प्रखंड के सभी गांवों में होली की संध्या पर मैदान में होलिका दहन किया गया। समाज के लोगों ने परंपरानुसार नई फसल की शीश चढ़ाई और उसके बचे हुए अवशेष को एकत्रित कर अपने अपने घर ले गए।

गम्हरिया में होली के रंग में रंगी युवतियां।

उदाकिशुनगंज

कुमारखंड

घैलाढ़

कुमारखंड

शंकरपुर

बिहारीगंज

मुरलीगंज

पुरैनी

पुरैनी में होली के दौरान जोगीरा गाते ग्रामीण।

बिहारीगंज में होलिका दहन में शामिल युवा एवं बच्चे।

चौसा में होली मिलन समारोह में मौजूद लोग।

सिंहेश्वर के मेला थाना में आयोजित होली मिलन समारोह में माैजूद पदाधिकारी व नगरवासी।

पुरैनी में होली की मस्ती में बच्चे।

शहर में होली की मस्ती में बच्चियां।

उदाकिशुनगंज में होली मनाते युवा।

कुमारखंड में होली गीत पर थिरकते लोग।

महावीर चौक पर मटका फोड़ने का प्रयास करते युवा।

शंकरपुर के झरकाहा में होली मनाते बच्चे।

घैलाढ़ में होली खेलने के दौरान सेल्फी लेता युवक।

बिहारीगंज में होली के दौरान युवा व बच्चे।

खबरें और भी हैं...