पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chausa News Phulaut Became The Winner After Defeating Arrar By 6 Wickets

अरार को 6 विकेट से पराजित कर विजेता बना फुलौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुलौत पूर्वी पंचायत के धूमावती स्थान के समीप कब्रिस्तान ग्राउंड पर सात दिवसीय टी-20 का फाइनल मैच फुलौत और अरार के बीच खेला गया। फुलौत ने अरार को छह विकेट से पराजित कर विजेता ट्राॅफी अपने नाम कर ली। अरार टीम के कप्तान सुमन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाए। कौशल कुमार ने 25 और दीपक ने 19 और कप्तान सुमन ने 15 रन का योगदान दिया। 145 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए खेलने उतरी फुलौत टीम के कप्तान रमेश कुमार के नेतृत्व में 14.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। मो. सद्दाम ने दो छक्के और दो चौके की मदद से 31 रन, इश्तियाक ने दो छक्के और तीन चौके की मदद से 32 रन, कुंदन ने 28 व आशीष ने 25 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज आशीष राय घोषित किए गए। जिन्हें सरपंच वासुदेव साह और डॉ. अमन खान ने पुरस्कार दिया। पिंटू यादव और राजेश यादव ने निर्णायक, मो. इब्राहिम और शाहंशाह ने उद्घोषणा और विकास यादव ने स्कोरिंग की। विजेता टीम को ट्रॉफी पंचायत समिति प्रतिनिधि पप्पू खां व निरंजन सौर्य ने दिया। वहीं उपविजेता टीम को सरपंच वासुदेव साह ने कप प्रदान किया गया। जबकि पंचायत समिति प्रतिनिधि पप्पू खां ने विजेता टीम को अपनी ओर से 2100 और उपविजेता टीम को निरंजन ने 1100 रुपए नकद पुरस्कार दिया। मौके पर अमन खान, पिंटू यादव, रमेश, इश्तियाक आलम, पप्पू व रजनीश सहित अन्य भी मौजूद थे।

अतिथियों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।
खबरें और भी हैं...